CBSE Class 10 Hindi Course A Sample Question Paper 2024-25 with Solution

CBSE Class 10 Hindi Course A (002) Sample Question Paper 2024-25 with Marking Scheme / Solution - PDF Download

CBSE-Class-10-Hindi-Course-A-Sample-Question-Paper-with-Solution-2024-25-Download

Download Links: SQP / MS


HINDI COURSE - A (Code 002) - SQP and Marking Scheme
(Session 2024-25)

निर्धारित समय : 3 hours
अधिकतम अंक : 80

सामान्य निर्देश :

निम्ननिखित निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़िए और उनका सख्ती से अनुपालन कीजिये।

  • इस प्रश्नपत्र में कुल 15 प्रश्न हैं | सभी प्रश्न अनिवार्य हैं |
  • इस प्रश्नपत्र में कुल चार खंड हैं - क,ख,ग,घ |
  • खंड-क में कुल 2 प्रश्न हैं, जिनमें उपप्रश्नों की संख्या 10 है |
  • खंड-ख में कुल 4 प्रश्न हैं, जिनमें उपप्रश्नों की संख्या 20 है | दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए 16 प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
  • खंड-ग में कुल 5 प्रश्न हैं, जिनमें उपप्रश्नों की संख्या 20 है |
  • खंड-घ में कुल 4 प्रश्न हैं, सभी प्रश्नों के साथ उनके विकल्प भी दिए गए हैं। 
  • प्रश्नों के उत्तर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए लिखिए। 
खंड – क (अपठित बोध) (14 अंक)

1. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
आज विश्व के कई देशों में अदरक वाली भारतीय चाय का चस्का लोगों को ऐसा लग गया है कि वहाँ हर कोई भारतीय चाय का शौकीन हो गया है | इसके अलावा भारत में कुल्हड़ वाली चाय भी काफी लोकप्रिय है । मिट्टी के कुल्हड़ में परोसी गई चाय का अपना विशेष महत्त्व है क्योंकि इसकी सौंधी खुशबू और लाजवाब स्वाद को इसके बिना अनुभव नहीं कर सकते हैं | भारत की सिफारिश पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2। मई को अंतर्राष्टीय चाय दिवस घोषित किया है | भारत ने मिलान में हुई अंतर्राष्टीय खाद्य और कृषि संगठन की बैठक में यह प्रस्ताव पेश किया था | संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपनी अधिसूचना में कहा कि हम विश्व की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में चाय के योगदान को लेकर दुनिया को जागरूक करना चाहते हैं, ताकि वर्ष 2030 के सतत विकास से जुड़े लक्ष्यों को पूरा किया जा सके । संयुक्त राष्ट्र को विश्वास है कि 24 मई को अंतर्राष्टीय चाय दिवस घोषित करने से इसके उत्पादन और खपत बढ़ाने में मदद मिलेगी | अंतर्राष्टीय चाय दिवस का उद्देश्य दुनिया भर में चाय के लंबे इतिहास और गहरे सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस दिन का लक्ष्य चाय के स्थायी उत्पादन और खपत के पक्ष में गतिविधियों को लागू करने के लिए सामहिक कार्यों को बढ़ावा देना और भूख और गरीबी से लड़ने में इसके महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही संयुक्त राष्ट्र महासभा ने चाय के औषधीय गुणों के साथ सांस्कृतिक महत्त्व को भी मान्यता दी है |

विश्व में चाय के प्रमुख उत्पादकों में एशिया, अफ्रीका, दक्षिणी अमेरिका शामिल हैं। जबकि विश्व के चार बड़े उत्पादक देशों में क्रमशः चीन, भारत, कीनिया और श्रीलंका शामिल हैं |विश्व के कुल चाय उत्पादन में इन देशों की हिस्सेदारी 75 प्रतिशत है | भारत  विश्व में चाय उत्पादन का एक बड़ा केंद्र है । भारत में चाय का उत्पादन करने वाले राज्यों में असम, पश्चिमी बंगाल, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु शामिल हैं। असम भारत का सर्वाधिक चाय उत्पादन करने वाला राज्य है। भारत में लगभग 3 हज़ार चाय बागान हैं, जो 60 लाख से अधिक श्रमिकों की आजीविका का प्रमुख साधन भी हैं । चाय एक श्रम आधारित उद्योग है इसलिए भारत जैसे देश में इसके विकास की अपार संभावनाएँ हैं | चाय की चुनाई के लिए अधिक मात्रा में श्रमिकों की आवश्यकता पड़ती है, क्योंकि चाय की पत्तियाँ एक-एक कर तोड़ी जाती हैं, जिनसे कोमल पत्तियाँ नष्ट ना हों। अपनी कोमल अंगुलियों के कारण ही चाय के उच्चानों में स्त्री मज़दूर द्वारा पत्तियाँ तोड़ी जाती हैं। चाय की पत्ती तोड़ने के काम के लिए श्रमिकों को पूरे दिन खड़े रहना पड़ता है - चाहे वह चिलचिलाती धूप में हो या बारिश में। वे आम तौर पर उस हिस्से तक पहुँचने के लिए चार से पांच किलोमीटर पैदल चलते हैं जहाँ वे चाय की पत्तियां चुनते हैं।

(क) कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए :
कथन (A) : संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2। मई को “अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस” घोषित किया है|
कारण (R) : विश्व की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में चाय की अहमियत को समझाना |
i. कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है |
ii. कथन (A) और कारण (R) दोनों ही गलत हैं |
iii. कथन (A) सही है और कारण (R) कथन की सही व्याख्या है |
iv. कथन (A) सही है किंतु कारण कथन (R) की सही व्याख्या नहीं है |
(ख) भारत में कुल्हड़ वाली चाय काफी लोकप्रिय हे क्योंकि - कथन के लिए उचित विकल्प का चयन कीजिए -
I. सौंधी खुशबू होती है ।
II. लाजवाब स्वाद होता है |
III. बहुत मँहगी होती है |
IV. आसानी से उपलब्ध है |
विकल्प -
i. कथन। और II सही हैं |
ii. कथन I, III और IV सही हैं |
iii. केवल कथन III सही है |
iv. कथन I, II और IV सही हैं |
(ग) नीचे दिए हुए कॉलम 1 को कॉलम 2 से सुमेलित कर सही विकल्प का चयन कीजिए -
कॉलम 1         कॉलम 2
I विश्व में चाय का सबसे बड़ा उत्पादक देश 1 - भारत
II भारत में चाय का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य 2 - चीन
III विश्व में चाय का दूसरा बड़ा उत्पादक देश 3 - असम
i. I (1) II (2) III (3)
ii. I (2) II (3) III (1)
iii. I (3) II (1) III (2)
iv. I (1) II (3) III (2)
(घ) चाय के उत्पादन और खपत बढ़ाने में 'अंतर्राष्टीय चाय दिवस” को क्या भूमिका है ?
(ङ) चाय एक श्रम आधारित उद्योग है - कैसे ?

2. निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
अर्जुन ! देखो, किस तरह कर्ण सारी सेना पर टूट रहा ,
किस तरह पांडवों का पौरुष होकर अशंक वह लूट रहा ,
देखो जिस तरफ़, उधर उसके ही बाण दिखायी पड़ते हैं ,
बस, जिधर सुनो, केवल उसके हुंकार सुनायी पड़ते हैं |

कैसी करालता ! क्‍या लाघव ! कितना पौरुष ! कैसा प्रहार !
किस गौरव से यह वीर द्विरद कर रहा समर-वन में विहार !
व्यूहों पर व्यूह फटे जाते, संग्राम उजड़ता जाता है,
ऐसी तो नहीं कमल वन में भी कुंजर धूम मचाता है |

इस पुरुष-सिंह का समर देख मेरे तो हुए निहाल नयन ,
कुछ बुरा न मानो, कहता हूँ, मैं आज एक चिर-गूढ़ वचन |
कर्ण के साथ तेरा बल भी मैं खूब जानता आया हूँ ,
मन-ही-मन तुझसे बड़ा वीर, पर इसे मानता आया हूँ |

“औ” देख चरम वीरता आज तो यही सोचता हूँ मन में ,
है भी कोई, जो जीत सके, इस अतुल धनुर्धर को रण में ?

- रामधारी सिंह दिनकर ( रश्मिरथी सप्तम सर्ग भाग-3)

(क) इस काव्यांश में कौन किसकी प्रशंसा कर रहा है ?
i. कृष्ण अर्जुन की |
ii. कृष्ण कर्ण की |
iii. कर्ण कृष्ण की |
iv. अर्जुन कर्ण की |
(ख) कवि ने कर्ण के युद्ध-कोशल की प्रशंसा में क्या कहा है ? उचित विकल्प का चयन कीजिए -
I. पांडव सेना के पुरुषार्थ को चुनौती दे रहा था |
II. पांडव सेना ने उसे चारों ओर से घेर लिया था |
III. समर क्षेत्र में केवल उसके बाण दिखाई दे रहे थे |
IV. समर क्षेत्र में केवल उसकी हुंकार सुनाई दे रही थी |
विकल्प -
i. कथन। और II सही हैं |
ii. कथन I, II और IV सही हैं |
iii. केवल कथन III सही है |
iv. कथन I, III और IV सही हैं |
(ग) कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए :
कथन (A) : कर्ण की गर्जना से पाण्डव सेना में भगदड़ मच गई ।
कारण (R) : कर्ण ने पाण्डवों की सेना पर भीषण आक्रमण कर दिया था |
i. कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है |
ii. कथन (A) और कारण (R) दोनों ही गलत हैं |
iii. कथन (A) सही है और कारण (R) कथन की सही व्याख्या है |
iv. कथन (A) सही है किंतु कारण (R) कथन की सही व्याख्या नहीं है |
(घ) श्रीकृष्ण ने अर्जन को कौनसा गूढ़ वचन बताया ?
(ङ) कर्ण के युद्ध-कोशल को देखकर कृष्ण उसके बारे में क्या सोच रहे थे ?

Post a Comment

Previous Post Next Post