CBSE Class 10 Hindi Course A Question Paper 2024-25 SET 2
Download Link
Series HE5GF
Question Paper Code 3/5/2 Set 2
HINDI COURSE A
(Session 2024-25)
निर्धारित समय : 3 hours
अधिकतम अंक : 80
सामान्य निर्देश :
निम्ननिखित निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़िए और उनका सख्ती से अनुपालन कीजिये।
- इस प्रश्नपत्र में कुल 15 प्रश्न हैं | सभी प्रश्न अनिवार्य हैं |
- इस प्रश्न-पत्र में चार खंड हैं। खंड - क, ख, ग, घ |
- खंड 'क' में कुल 2 प्रश्न है, जिसमें उपप्रश्नों की संख्या 10 है।
- खंड 'ख' में कुल 4 प्रश्न है, जिसमें उपप्रश्नों की संख्या 20 है।
- खंड 'ग' में कुल 5 प्रश्न है, जिसमें उपप्रश्नों की संख्या 21 है।
- खंड 'घ' में कुल 4 प्रश्न है।
- प्रश्न पत्र में समग्र विकल्प नहीं दिया गया है यद्यपि कुछ खंडों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
- यथासंभव सभी खंडों के उत्तर क्रमशः लिखिए।
खंड – क (अपठित बोध) (14)
SET 1 , 2 एंव 3 में सिर्फ खंड - ख में परिवर्तन है। अतः हमारी तरफ से यहाँ SET 2 एंव 3 के केवल 'खंड - ख' को अधतन (update) किया जा रहा है।
SET 2 एंव 3 के 'खंड - क, ग एंव घ' के लिए SET 1 यहाँ देखें / पढ़ें
खंड - ख (व्यावहारिक व्याकरण) (16)
3. निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित पांच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
(क) सरल बोलचाल की भाषा में लिखे उनके निबंध, संस्मरण और यात्रा-वृतांत काफी चर्चित रहे। (मिश्र वाक्य में बदलिए)
(ख) मान लीजिए पुराने जमाने में भारतीय स्त्रियां पढ़ी लिखी थी। (सरल वाक्य में बदलिए)
(ग) जिसने सुई धागे का आविष्कार किया उसमें कुछ खास ही योग्यता रही होगी। (रचना की दृष्टि से वाक्य का भेद लिखिए)
(घ) उसने बताया कि कॉलेज के गेट पर ताला लगा था। (आश्रित उपवाक्य छांटकर उसका भेद भी लिखिए)
(ड़) कार्तिक आया नहीं की बालगोबिन भगत की प्रभातियाँ शुरू हो जातीं। (संयुक्त वाक्य में बदलिए)
4. निर्देशानुसार 'वाच्य' पर आधारित पांच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
(क) भोर में लोगों ने गीत नहीं सुना। (वाच्य पहचान कर वाच्य-भेद का नाम लिखिए)
(ख) उनके द्वारा मुझे सच्चाई का एहसास कराया गया। (कर्तृवाच्य में बदलिए)
(ग) उठो, अब सोया जाए।। (वाच्य पहचान कर वाच्य-भेद का नाम लिखिए)
(घ) लेखिका ने बचपन में गिल्ली-डंडा भी खेला। (कर्मवाच्य में बदलिए)
(ड़) जिस वाक्य में क्रिया का केंद्र बिंदु कर्ता हो, उसमें कौन सा वाच्य होता है?
5. निर्देशानुसार 'पद-परिचय' पर आधारित पांच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के रेखांकित पदों का पद-परिचय लिखिए।
(क) 'कुमारपाल चरित्र' एक ऐतिहासिक ग्रंथ है।
(ख) संगीत एक आराधना है जिसका विधि-विधान है।
(ग) हालदार साहब जीप में बैठकर वहाँ से चले गए।
(घ) वह सफल अवश्य है किंतु एक लंबे संघर्ष के बाद ही यह संभव हो पाया।
(ड़) गांधी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व ने उन्हें प्रभावित किया।
6. निर्देशानुसार 'अलंकार' पर आधारित पांच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों की रेखांकित काव्य पंक्तियों में अलंकार पहचानकर लिखिए।
(क) हनुमान की पूछ में लगन न पाई आग
लंका सिगरी जल गई, गए निसाचर भाग।
(ख) यों जलद-यान में विचर-विचर,
था इंद्र खेलता इंद्रजाल।
(ग) परहित सरिस धर्म नहीं भाई,
परपीड़ा सम नहीं अधमाई।
(घ) गाकर गीत विरह के तरिनी
वेगवती बहती जाती है।
(ड़) जटिल नीलमनि जगमगति, सींक सुहाई नाक।
मनौ अली चंपक-कली, बसि रसु लेतु निसाँक।।
खंड - ग (पाठ्यपुस्तक एंव पूरक पाठ्यपुस्तक पर आधारित) (30)
खंड - घ (रचनात्मक लेखन) (20)
SET 1 , 2 एंव 3 में सिर्फ खंड - ख में परिवर्तन है। अतः हमारी तरफ से यहाँ SET 2 एंव 3 के केवल 'खंड - ख' को अधतन (update) किया जा रहा है।
SET 2 एंव 3 के 'खंड - क, ग एंव घ' के लिए SET 1 यहाँ देखें / पढ़ें