Class 10 Hindi A 002 Previous Year Question Paper 2025 – SET 1 – Download PDF with Solutions
Strengthen your board exam preparation with the Class 10 Hindi A 002 Previous Year Question Paper 2025. This paper follows the latest CBSE exam pattern and is an excellent resource for understanding the type and format of questions asked in the final exams.
By solving this previous year question paper, students can practice time management, enhance their writing skills, and focus on important topics frequently covered in the exam. The paper is available in easy-to-download PDF format along with detailed solutions and marking schemes to help you evaluate and improve your performance.
Whether you’re aiming for high marks or just want to gain confidence before the board exams, this resource is a must-have in your study toolkit.
Download the PDF now and start your smart preparation for CBSE Class 10 Hindi A.
Series HE5GF
Question Paper Code 3/5/1 Set 1
HINDI COURSE – A
(Session 2024-25)
निर्धारित समय : 3 hours
अधिकतम अंक : 80
सामान्य निर्देश :
निम्ननिखित निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़िए और उनका सख्ती से अनुपालन कीजिये।
- इस प्रश्नपत्र में कुल 15 प्रश्न हैं | सभी प्रश्न अनिवार्य हैं |
- इस प्रश्न-पत्र में चार खंड हैं। खंड – क, ख, ग, घ |
- खंड ‘क’ में कुल 2 प्रश्न है, जिसमें उपप्रश्नों की संख्या 10 है।
- खंड ‘ख’ में कुल 4 प्रश्न है, जिसमें उपप्रश्नों की संख्या 20 है।
- खंड ‘ग’ में कुल 5 प्रश्न है, जिसमें उपप्रश्नों की संख्या 21 है।
- खंड ‘घ’ में कुल 4 प्रश्न है।
- प्रश्न पत्र में समग्र विकल्प नहीं दिया गया है यद्यपि कुछ खंडों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
- यथासंभव सभी खंडों के उत्तर क्रमशः लिखिए।
खंड – क (अपठित बोध) (14)
1. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यान पूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए:
भारतीय सभ्यता विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है, जिसमें बहुरंगी विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। इसके साथ ही यह अपने आपको बदलते समय के साथ ढालती भी आई है। इसमें प्राचीन गौरवशाली मान्यताओं एवं परंपराओं के साथ नवीनता का समावेश भी दिखाई देता है। यह विभिन्न सांस्कृतिक धारणाओं का महासंगम है। इसमें अध्यात्म एवं भौतिकता का समन्वय दिखाई देता है। अपनी पारंपरिक संस्कृति से लेकर तिब्बत, मंगोल , द्रविड़, हड़प्पाई और यूरोपीय धाराओं के समागम के बावजूद भारतीय संस्कृति ने अपना पृथक अस्तित्व बनाए रखा और नवागत संस्कृतियों की अच्छी बातों को उदारतापूर्वक ग्रहण किया।
भारतीय संस्कृति में ‘सर्वे भवंतु सुखिनः’ की भावना के साथ सब के कल्याण की बात कही गई है। साथ ही ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की पवित्र भावना के साथ संपूर्ण विश्व को ही एक परिवार के रूप में स्वीकार किया गया है। हमारी संस्कृति ने जीवन में ‘एकल’ को स्वीकार करने, उसका मानवर्धन करने या उसकी ओर अग्रसर होने की बात नहीं सिखाई बल्कि ‘सकल’ को स्थापित किया। ‘व्यष्टि’ के स्थान पर ‘समष्टि’ को महत्व और प्राथमिकता दी गई है। हमारे पूर्वजों ने सिखाया के इस नश्वर संसार में ‘मैं’ का कोई महत्व नहीं है। यहां तो ‘हम’ के बिना मनुष्य जीवन का कुछ होने वाला नहीं है। यह सच है कि मनुष्यता का ऐसा उदात्त भाव, संस्कारों की ऐसी तरलता, सरलता और सांस्कृतिक गहराई दुनिया के किसी समाज धर्म-संस्कृति में नहीं मिलती, जबकि हमारी संस्कृति में ये हमारी धमनियों में प्रवाहित रक्त के समान तथा हमारी श्वासों के साथ हमारी देह में प्रविष्ट करने वाली प्राण-धारा के समान है।
आज आवश्यकता है कि हम अतीत की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजें-संवारें तथा इसकी मजबूत आधारशिला पर खड़े होकर नए मूल्यों और संस्कृति को निर्मित एवं विकसित करें।
(क) गद्यांश में भारतीय संस्कृति के किस तत्व का उल्लेख नहीं किया गया है?
(A ) सबके सुख की कामना
(B) सबके कल्याण की भावना
(C) समस्त वसुधा एक परिवार
(D) व्यष्टि उत्थान को प्राथमिकता
(ख) निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उचित विकल्प का चयन कीजिए:
कथन: भारतीय संस्कृति ‘एकल’ का मानवर्धन करने के स्थान पर ‘सकल’ का महत्व स्थापित करती है।
कारण: भारतीय संस्कृति की विशालता और महत्ता संपूर्ण मानव के साथ तादात्म्य संबंध स्थापित करने में है।
(A) कथन तथा कारण दोनों गलत हैं।
(B) कथन सही है, लेकिन कारण कथन की सही व्याख्या नहीं है।
(C) कारण सही है, लेकिन कथन गलत है।
(D) कथन व कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
(ग) इस नश्वर संसार में ‘मैं’ का कोई महत्व नहीं है। – कथन में प्रयुक्त ‘मैं’ का अर्थ है –
(A) अहंकार
(B) जीवन
(C) एकल
(D) मनुष्य
2. निम्नलिखित काव्यांश को ध्यान पूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
बहुत दिनों के बाद
अबकी मैंने जी-भर देखी
पकी सुनहली फसलों की मुसकान
बहुत दिनों के बाद
अबकी मैंने जी-भर छू पाया
अपनी गँवई पगडंडी की चंदनवर्णी धूल
बहुत दिनों के बाद
अबकी मैंने जी-भर सुन पाया
धान कूटती किशोरियों की कोकिल-कंठी तान
बहुत दिनों के बाद
अबकी मैंने जी-भर सूँघे
मौलसिरी के ढेर-ढेर से ताजे-टटके फूल
बहुत दिनों के बाद
अबकी मैंने जी-भर तालमखाना खाया
गाने चूसे जी-भर
बहुत दिनों के बाद
अबकी मैंने जी-भर भोगे
गंध-रूप-रस-शब्द-स्पर्श सब साथ भू पर
बहुत दिनों के बाद
(क) काव्यांश में धूल के लिए ‘चंदन’ विशेषण का प्रयोग क्यों किया गया है?
(A) उसके गुणों का उल्लेख करने के लिए
(B) उसके रंग का उल्लेख करने के लिए
(C) उसकी पवित्रता का उल्लेख करने के लिए
(D) उसकी कोमलता का उल्लेख करने के लिए
(ख) ‘किशोरियों की कोकिल-कंठी तान’ से क्या अभिप्राय है?
(A) किशोरियों का कंठ कोकिल के समान है
(B) किशोरियों की तान कोकिल के समान है
(C) किशोरियों का स्वर कोकिल के समान है
(D) किशोरियों का गायन कर्ण प्रिय और माधुर है
(ग) कवि ने जी-भर क्या भोगा?
(A) फसलों का मुसकान
(B) किशोरियों का गान
(C) ऐन्द्रिक सुख
(D) तालमखानों का स्वाद
(घ) कवि ने अपनी किन-किन इंद्रियों को कैसे तृप्त किया? किन्हीं दो बिंदुओं का उल्लेख कीजिए।
(ड़) बहुत दिनों के बाद कवि को अपने गांव पहुंचकर कैसा महसूस होता है? किन्ही दो बिंदुओं का उल्लेख कीजिए।
Other Sets of 2025 CBSE Class 10 Hindi A Previous Year Question Papers 2025
- CBSE Class 10 Hindi A Question Paper 2024-25 – SET 2
- CBSE Class 10 Hindi A Question Paper 2024-25 – SET 3
खंड – ख (व्यावहारिक व्याकरण) (16)
3. निर्देशानुसार ‘रचना के आधार पर वाक्य-भेद’ पर आधारित पांच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
(क) भदंत कौसल्यायन जी के देश-विदेश के भ्रमण ने उन्हें अनुभव और व्यापकता प्रदान की। (मिश्र वाक्य में बदलिए)
(ख) एक बड़ी बात यह थी कि काशी के पास बिस्मिल्ला खाँ जैसा नायाब हीरा था। (सरल वाक्य में बदलिए)
(ग) जो शब्द सबसे कम समझ आते हैं वे हैं सभ्यता और संस्कृति। (रचना की दृष्टि से वाक्य का भेद लिखिए)
(घ) पिताजी चाहते थे कि वह एक सफल चिकित्सक बने। (आश्रित उपवाक्य छांटकर उसका भेद भी लिखिए)
(ड़) क्रांतिकारी आंदोलन में भाग लेने के कारण अज्ञेय जी को जेल जाना पड़ा। (संयुक्त वाक्य में बदलिए)
4. निर्देशानुसार ‘वाच्य’ पर आधारित पांच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
(क) प्रधान सचिव द्वारा आपातकालीन सभा बुलाई गई। (कर्तृवाच्य में बदलिए)
(ख) चलो, अब टहला जाए। (वाच्य पहचान कर वाच्य-भेद का नाम लिखिए)
(ग) मैंने कुछ कविताओं का संकलन किया है। (कर्मवाच्य में बदलिए)
(घ) भाव की प्रधानता वाले वाक्य में कौन सा वाच्य होता है?
(ड़) उन्होंने कोलकाता विश्वविद्यालय से एम. ए. किया। (वाच्य पहचान कर वाच्य-भेद का नाम लिखिए)
5. निर्देशानुसार ‘पद-परिचय’ पर आधारित पांच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के रेखांकित पदों का पद-परिचय लिखिए।
(क) आप फिल्में तो देखते होंगे।
(ख) हालदार साहब अपने काम के सिलसिले में वहां से गुजरते रहे।
(ग) उनकी तो मति मारी गई है परंतु आपको क्या हुआ?
(घ) उन्होंने लाहौर नेशनल कॉलेज से बी. ए. किया।
(ड़) भवभूति करुण रस के प्रमुख लेखक थे।
6. निर्देशानुसार ‘अलंकार’ पर आधारित पांच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों की रेखांकित काव्य पंक्तियों में अलंकार पहचानकर लिखिए।
(क) पड़ी अचानक नदी अपार, घोड़ा कैसे उतरे पार।
राणा ने सोचा इस पार, तब तक चेतक था उस पार।
(ख) मेखलाकार पर्वत अपार।
अपने सहस्त्र दृग-सुमन फाड़।
(ग) सादर कहहिं सुनहिं बुध ताही।
मधुकर सरिस संत गन ग्राही।
(घ) दिल हलका कर लेने को तटिनी।
उपलों से कुछ कहती जाती है।
(ड़) लागति अवध भयाविन भारी।
मानहु काल राति अंधियारी।
खंड – ग (पाठ्यपुस्तक एंव पूरक पाठ्यपुस्तक पर आधारित) (30)
7. निम्नलिखित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए:
आषाढ़ की रिमझिम है। समूचा गांव खेतों में उतर पड़ा है। कहीं हल चल रहे हैं; कहीं रोपनी हो रही है। धान के पानी-भरे खेतों में बच्चे उछल रहे हैं। औरतें कलेवा लेकर मेड़ पर बैठी हैं। आसमान बादल से घिरा; धूप का नाम नहीं। ठंडी पुरवाई चल रही। ऐसे ही समय आपके कानों में एक स्वर-तरंग झंकार-सी कर उठी। यह क्या है – यह कौन है! यह पूछना न पड़ेगा। बालगोबिन भगत समूचा शरीर कीचड़ में लिथड़े, अपने खेत में रोपनी कर रहे हैं। उनकी अँगुली एक-एक धान के पौधे को पंक्तिबद्ध खेत में बिठा रही है। उनका कंठ एक-एक शब्द को संगीत के जीने पर चढ़ाकर कुछ को ऊपर, स्वर्ग की ओर भेज रहा है और कुछ को इस पृथ्वी की मिट्टी पर खड़े लोगों के कानों की ओर !बच्चे खेलते हुए झूम उठते हैं; मेड़ पर खड़ी औरतों के होंठ काँप उठते हैं, वे गुनगुनाने लगती हैं; हलवाहों के पैर ताल से उठने लगते हैं; रोपनी करने वालों की अँगुलियाँ एक अजीब क्रम से चलने लगती हैं ! बालगोबिन भगत का यह संगीत है या जादू?
(क) धान की रोपाई करने वाले हलवाहों पर बालगोबिन के गीत का क्या प्रभाव पड़ता था?
(A) वे रोपनी छोड़कर उस गीत को गाने लगते थे
(B) उनकी रोपनी उसके लय-ताल में एकसार हो जाती थी
(C) वे गीत की लय पर मगन होकर नाचने लगते थे
(D) गीत उनके रोपाई के काम में बाधक सिद्ध होता था
(ख) गद्यांश किस ऋतु का उल्लेख है?
(A) ग्रीष्म ऋतु
(B) शरद ऋतु
(C) वर्षा ऋतु
(D) शीत ऋतु
(ग) कथन और कारण ध्यान पूर्वक पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए:
कथन – बालगोबिन भगत का गीत धान की रोपाई को एक उत्सव में बदल देता था।
कारण – संगीत का मानव के मन-मस्तिष्क पर बहुत गहरा और सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
(A) कथन गलत है, किंतु कारण सही है
(B) कथन और कारण दोनों ही गलत है
(C) कथन सही है और कारण कथन की सही व्याख्या है
(D) कथन सही है किंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं है
(घ) औरतें कलेवा लेकर मेड़ पर क्यों बैठी थीं?
(A) रोपाई के समय ऐसा करना रिवाज था
(B) रोपनी करने पर कलेवा बांधना होता था
(C) उनके घरों में पानी भर गया था
(D) थके-हारे आत्मीयों की सुधा शांत करवाना चाहती थी
(ड़) “उनका कंठ एक-एक शब्द को संगीत के जीने में चढ़ाकर कुछ को ऊपर, स्वर्ग की ओर भेज रहा है” का आशय नहीं है –
(A) गीतों में ईश्वर के प्रति प्रार्थना भाव
(B) गीतों में ईश्वर के प्रति समर्पण भाव
(C) गीतों में भक्ति-भाव की परिपूर्णता
(D) गीतों में लोकतत्व की अनुभूति
8. निर्धारित गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25 से 30 शब्दों में लिखिए।
(क) पानवाला वैसे तो कप्तान का उपहास करता था परंतु उसकी मृत्यु से वह दुखी क्यों था? ‘नेताजी का चश्मा’ पाठ के आधार पर लिखिए।
(ख) संगतियों के प्रति गायकों के किस व्यवहार से बिस्मिल्ला खाँ दुखी थे?
(ग) ‘संस्कृति’ पाठ के आधार पर संस्कृति और सभ्यता के पारस्परिक संबंध को स्पष्ट कीजिए।
(घ) “ताजा खीरे की फाँकों को देखकर लेखक के मुंह में पानी आ रहा था, फिर भी उन्होंने नवाब साहब के खीरा खाने के आग्रह को ठुकरा दिया।” लेखक के ऐसे व्यवहार का कारण लिखिए।
9. निम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए।
हरि हैं राजनीति पढ़ि आये।
समुझी बात कहत मधुकर के, समाचार सब पाए।
इक अति चतुर हुते पहिलेें ही, अब गुरु ग्रंथ पढ़ाए।
बड़ी बुद्धि जानी जो उनकी, जोग-संदेस पढ़ाए।
उधौ भले लोग आगे के, पर हित डोलत धाए।
अब अपने मन फेर पाई हैं, चलत जो हुते चुराए।
ते क्यों अनीति करें आपुन, जे और अनीति छुड़ाए।
राज धरम तौ यहै ‘सूर’, जो प्रजा न जाहिं सताए।
(क) गोपियों द्वारा कृष्ण को राजनीतिज्ञ क्यों कहा गया?
(A) अपनों का अच्छे से ख्याल रखने के कारण
(B) प्रेम में छल-कपटपूर्ण व्यवहार करने के कारण
(C) कृष्ण के राजनीतिक संबंधी गहन ज्ञान के कारण
(D) कृष्ण के एक आदर्श राजा होने के कारण
(ख) ‘इक अति चतुर….’ पंक्ति के माध्यम से गोपियों द्वारा श्री कृष्ण की / पर _____ किया गया है।
रिक्त स्थान की पूर्ति उचित विकल्प द्वारा कीजिए:
(A) कटाक्ष
(B) उपहास
(C) प्रशंसा
(D) निंदा
(ग) काव्यांश में ‘मधुकर’ के माध्यम से किसकी ओर संकेत किया गया है?
(A) भौंरे की ओर
(B) उद्धव की ओर
(C) कृष्ण की ओर
(D) योग की ओर
(घ) गोपियों को छलपूर्ण क्या प्रतीत होता है?
(A) उद्धव का कृष्ण के प्रति प्रेम
(B) कृष्ण का राजनीति में प्रवेश
(C) उद्धव और कृष्ण की मित्रता
(D) कृष्ण का उनके प्रति व्यवहार
(ड़) कथन और कारण ध्यान पूर्वक पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए:
कथन – गोपियाँ उद्धव से व्यंग्यपूर्ण बातें करती हैं।
कारण – उद्धव के प्रति मित्रवत एवं आत्मवत भाव के कारण गोपियों की ये सहज अभिव्यक्ति है।
(A) कथन गलत है, किंतु कारण सही है
(B) कथन और कारण दोनों ही गलत है
(C) कथन सही है और कारण कथन की सही व्याख्या है
(D) कथन सही है किंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं है
10. निर्धारित कविताओं के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25 से 30 शब्दों में दीजिए:
(क) कहते हैं खुशियां बांटने से बढ़ती हैं परंतु ‘आत्मकथ्य’ में कवि अपने जीवन की सुखद स्मृतियों को भी सबके सामने क्यों प्रकट नहीं करना चाहता?
(ख) “कहीं पड़ी है उर में मंद-गंध-पुष्प-माल” – ‘अट नहीं रही है’ कविता से उद्धृत इस पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए।
(ग) फसलें मानव की आधारभूत आवश्यकता से जुड़ी है और फसलों का आधारभूत तत्व है मिट्टी। वर्तमान जीवन शैली ने अनेक रूपों में इस मिट्टी को प्रभावित किया है। ‘फसल’ कविता में संदर्भ में इन प्रभावों का उल्लेख कीजिए।
(घ) “और उसकी आवाज में जो एक हिचक साफ सुनाई देती है।” इस पंक्ति में किसकी आवाज़ हिचक से भरी है? कारण सहित लिखिए।
11. पूरक पुस्तक के निर्धारित पाठों पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 50 से 60 शब्दों में लिखिए।
(क) ‘जागरूकता और संवेदनशीलता विज्ञान के दुरुपयोग को कम कर सकती है।’ ‘मैं क्यों लिखता हूं’ पाठ के संदर्भ में इस कथन पर अपने विचार व्यक्त कीजिए।
(ख) वर्तमान में पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन की विभीषिका से ग्रस्त है। ऐसे में ‘साना साना हाथ जोड़ी….,’ पाठ से हम क्या सीख ले सकते हैं?
(ग) भोलानाथ के खेलों, विशेषकर उसके नाटकों में अक्सर उसके बापूजी भी शामिल होकर उसके नाटकों को और अधिक आनंदपूर्ण और जीवंत बना देते थे। क्या वर्तमान में भी बच्चे और पिता के बीच ऐसी आत्मीयता और खेल देखने को मिलते हैं? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए।
खंड – घ (रचनात्मक लेखन) (20)
12. निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए।
(क) बढ़ते भूस्खलन : राष्ट्रीय संकट [संकेत बिंदु – भूस्खलन क्या है?, भूस्खलन के कारण, प्रभाव एंव समाधान]
(ख) ओलंपिक – 2024 में भारत का प्रदर्शन [संकेत बिंदु – ओलंपिक खेलों का परिचय, कब और कहाँ, भारत का प्रदर्शन]
(ग) सोशल मीडिया का बढ़ता प्रभाव [संकेत बिंदु – सोशल मीडिया क्या है?, वर्तमान पीढ़ी पर प्रभाव, बचाव हेतु सुझाव]
13. (क) आप पूर्णिमा/पुष्कर हैं। संयमित और मीठी वाणी का महत्त्व बताते हुए अपने मित्र को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।
अथवा
(ख) आप पूर्णिमा/पुष्कर हैं। मोबाइल खो जाने की सूचना देते हुए स्थानीय पुलिस अधिकारी को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।
14. (क) आप नमित / नमिता हैं। आपने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया था परंतु आपको इसका कोई उत्तर नहीं मिला है। इस संबंध में राज्य परिवहन विभाग को लगभग 80 शब्दों में एक ई-मेल लिखिए।
अथवा
(ख) आप नमित / नमिता हैं। क.ख.ग. विद्यालय में शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पद हेतु रिक्तियां निकली हैं। इस पद हेतु आवेदन करने के लिए लगभग 80 शब्दों में अपना एक स्ववृत्त तैयार कीजिए।
15. (क) पेय जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु जल मंत्रालय की ओर से जनहित में जारी एक आकर्षक विज्ञापन लगभग 40 शब्दों में तैयार कीजिए।
अथवा
(ख) आपकी हिंदी अध्यापिका सफलतापूर्वक अपना कार्यकाल संपन्न कर सेवानिवृत होने वाली हैं। उन्हें बधाई देते हुए लगभग 40 शब्दों में संदेश लिखिए।